Site icon Bhoomika Bharat News

नूरी खान का कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा, बोली-पार्टी की विचाराधारा से जुड़ी रहूंगी

महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष नूरी खान ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। नूरी खान ने अपना इस्तीफा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेजा है। उन्होंने इस्तीफा देने का कारण निजी बताया है। उन्होंने अपने इस्तीफा में लिखा है कि उन्होंने पार्टी के विभिन्न पदों पर रहकर 25 सालों से निष्ठा भावना के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया है। उन्होंने लिखा कि हाल ही में उनकी मेजर सर्जरी हुई है। वह वर्तमान में किसी भी तरह की जिम्मेदारी उठाने में खुद को अहसज महसूस कर रही है।उन्होंने लिखा कि उनका धार्मिक यात्रा हज पर भी जाना तय हुआ है। इसलिए स्वास्थ्य एवं विशेष कारणों से किसी भी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर पाएंगी। इसलिए वह अपने सभी पदों से इस्तीफा दे रही हैं। उन्होंने उनके इस्तीफा स्वीकार करने का निवेदन किया। साथ ही आगे लिखा कि वह साधारण सदस्य के रूप में सदैव पार्टी की विचारधारा से जुड़ी रहेंगी। बता दें नूरी खान उज्जैन की रहने वाली है। उन्होंने महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नहीं बनाए जाने को लेकर भी इस्तीफा दे दिया था। हालांकि बाद में उनको मना लिया गया था। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुई थी। इस बार उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के प्रदेश में आने से पहले उन्होंने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।

Exit mobile version