Site icon Bhoomika Bharat News

मुख्यमंत्री पोर्टल पर झूठी सूचनाओं एवं गलत तथ्य प्रस्तुत-शिवानी जैन एडवोकेट

मुख्यमंत्री पोर्टल पर झूठी सूचनाओं एवं गलत तथ्य प्रस्तुत-शिवानी जैन एडवोकेट

ऑल ह्यूमन सेव एंड फॉरेंसिक फाउंडेशन डिस्टिक वूमेन चीफ शिवानी जैन एडवोकेट ने कहा कि भारत स्काउट और गाइड जिला अलीगढ़ में झूठे आरोप लगाकर मां सरस्वती गाइड कंपनी स्वतंत्र पर प्रतिबंध लगा दिया गया। मुख्यमंत्री पोर्टल पर झूठी सूचनाऐं एवं गलत तथ्य प्रस्तुत किए गए।
मां सरस्वती गाइड कंपनी स्वतंत्र भारत स्काउट और गाइड जिला अलीगढ़ की गाइड कैप्टन ने बताया कि जिला सचिव /प्रधानाचार्य तलेसरा इंटर कॉलेज तलेसरा ने पूर्व में मुख्यमंत्री पोर्टल पर दिनांक 20 जुलाई 2023 में शिकायत संख्या 15143230125442 पर भी झूठी सूचनाऐं एवं गलत तथ्य प्रस्तुत किये।
जैसे कि लिखा मां सरस्वती गाइड कंपनी स्वतंत्र का नवीनीकरण शुल्क जमा नहीं है।
पुनः फिर 22 फरवरी 2024 में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत संख्या 40014324004568 पर लिख कि मां सरस्वती गाइड कंपनी स्वतंत्र का
नवीनीकरण शुल्क जमा है। इस तरह झूठी सूचनाएं एवं गलत तथ्य प्रस्तुत करके न जाने कितनी स्वतंत्र गाइड कंपनियों एवं स्वतंत्र‌ दलों को बंद कर दिया गया।
मां सरस्वती शिक्षा समिति की अध्यक्ष शकुंतला देवी, मां सरस्वती गाइड कंपनी के संरक्षक डॉ एच सी विपिन कुमार जैन, डॉक्टर एच सी राजेंद्र कुमार जैन , ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पोर्टल पर झूठी सूचनाएं एवं गलत तथ्य प्रस्तुत करने पर जांच होना अति आवश्यक है। मा० मुख्यमंत्री उ० प्र०सरकार सहित सभी उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गई।
शिवानी जैन एडवोकेट
डिस्ट्रिक्ट वूमेन चीफ

Exit mobile version