Site icon Bhoomika Bharat News

जिला जेल अशोकनगर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित —

प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष श्री पवन कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में सोमवार को जिला न्यायाधीश श्री प्रकाश केरकेट्टा एवं श्री उपदेश कुमार राठौर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री महेन्द्रपाल सिंह एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी बृजेश पटेल द्वारा जिला जेल अशोकनगर का निरीक्षण एवं बंदियों से व्यक्तिगत रूप से साक्षात्कार किया गया। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीशगण द्वारा सभी बेरिकों का निरीक्षण किया गया। निरूद्व बंदियों से उनके अधिवक्ता के संबंध में जानकारी ली गई तथा जिन बंदियों के अधिवक्ता नहीं थे, उन्हें विधिक सहायता से तत्काल अधिवक्ता नियुक्त किये गये तथा जिन बंदियों को अपने अधिवक्ता, प्रकरण की स्थिति पता न होने से, उनके प्रकरणों के संबंध में संबंधित न्यायालय से जानकारी तलब कर बंदियों को दी गई। साथ ही बंदियों से भोजन एवं स्वास्थ्य संबंधी चैकअप समस्या के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही महिला बेरक में बंदी महिलाओं एवं उनके साथ रह रहे बच्चों के स्वास्थ्य, भोजन, आवास, मनोरंजन एवं शिक्षा के संबंध में जानकारी ली जाकर व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने हेतु जेलर को निर्देशित किया। इसके साथ ही विधिक सहायता, विधिक सलाह, बंदियों के अधिकार एवं प्लीबार्गेनिंग योजना के संबंध में बंदियों को जानकारी दी। बंदी जेल से ही विधिक सहायता से वकील निःशुल्क ले सकते हैं। बंदी अपनी समस्या का जेल में स्थापित लीगल एड या जेलर को आवेदन देकर करा सकते हैं। उक्त शिविर में लीगल एड डिफेंस काउंसल से अधिवक्ता श्री अभिषेक सिंह यादव उपस्थित रहे।

Exit mobile version