Site icon Bhoomika Bharat News

*खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलावटखोरों पर कार्रवाई निरंतर जारी* *सेंट्रल लायसेंसधारी उद्योगों पर की कार्रवाई* *भिण्ड 26 फरवरी 2024/* आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रशासन भोपाल द्वारा सेंट्रल लायसेंस वाले खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों पर कार्यवाही हेतु अनुमति प्रदान की गई है। जिसके तहत् आज जिला भिण्ड स्थित ऑयल मिलों पर छापामार कार्रवाई कर नमूने लिए गए। जिसमें डी. जी. ऑयल एण्ड फूड प्रा. लि. दीनपुरा भिण्ड से सरसों बीज, सरसों तेल, दो गुलाब ब्रांड रिफाइंड सोयाबीन तेल, बालाजी ऑयल मिल दीनपुरा इटावा रोड़ भिण्ड से रसधानी ब्रांड सरसों तेल 500 मिली., रसधानी ब्रांड सरसों तेल 200 मिली., सरसों तेल (लूज), चम्बल ऑयल मिल प्रोडक्ट प्रा. लि. इंडस्ट्रियल एरिया भिण्ड से सरसों तेल के 6 नमूने लिए गए।

*खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलावटखोरों पर कार्रवाई निरंतर जारी*

*सेंट्रल लायसेंसधारी उद्योगों पर की कार्रवाई*

*भिण्ड 26 फरवरी 2024/*

आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रशासन भोपाल द्वारा सेंट्रल लायसेंस वाले खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों पर कार्यवाही हेतु अनुमति प्रदान की गई है। जिसके तहत् आज जिला भिण्ड स्थित ऑयल मिलों पर छापामार कार्रवाई कर नमूने लिए गए।
जिसमें डी. जी. ऑयल एण्ड फूड प्रा. लि. दीनपुरा भिण्ड से सरसों बीज, सरसों तेल, दो गुलाब ब्रांड रिफाइंड सोयाबीन तेल, बालाजी ऑयल मिल दीनपुरा इटावा रोड़ भिण्ड से रसधानी ब्रांड सरसों तेल 500 मिली., रसधानी ब्रांड सरसों तेल 200 मिली., सरसों तेल (लूज), चम्बल ऑयल मिल प्रोडक्ट प्रा. लि. इंडस्ट्रियल एरिया भिण्ड से सरसों तेल के 6 नमूने लिए गए।

Exit mobile version