Site icon Bhoomika Bharat News

देश का पहला राज्य बना हरियाणा जहां हर व्यक्ति चिरायु कार्ड बनवा सकता है : अनिल विज

हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अनिल विज ने कहा है कि हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है। जहां प्रत्येक व्यक्ति चिरायु कार्ड बनवा सकता है और इस योजना के तहत परिवार सदस्य पांच लाख रुपए तक का इलाज निशुल्क करवा सकता है। यह अनिल विज ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया।
उन्होंने कहा कि यदि परिवार की आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम है तो यह सुविधा निशुल्क है। अगर परिवार की आय 1.80 लाख रुपए से लेकर तीन लाख रुपए वार्षिक तक है तो परिवार 1500 रुपए प्रति वर्ष प्रीमियम देकर ले सकता है।इसी प्रकार यदि परिवार की आय तीन लाख रुपए से लेकर छह लाख रुपए तक है तो परिवार चार हजार रुपए का अंशदान देकर यह सुविधा प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि यदि परिवार की आय छह लाख रुपए से अधिक है तो वह परिवार पांच हजार रुपए का अंशदान देकर इस सुविधा का लाभ ले सकता है। अर्थात राज्य का प्रत्येक नागरिक चिरायु कार्ड का लाभ ले सकता है। इसमें परिवार की आयु की कोई सीमा नहीं है और इंपैनल्ड हस्पताल में जाकर इलाज कराया जा सकता है। लाभार्थी पांच लाख रुपए में एक वर्ष तक निशुल्क इलाज करवा सकता है।

Exit mobile version