Site icon Bhoomika Bharat News

मानवाधिकार संरक्षण व भ्रष्टाचारमुक्त भारत अभियान।

डॉ रश्मि शुक्ला को राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने बनाया प्रयागराज महानगर का महानगर अध्यक्ष (महिला विंग)

— मानवाधिकार संरक्षण व भ्रष्टाचारमुक्त भारत अभियान।

प्रयागराज। प्रयागराज की वरिष्ठ समाजसेविका डॉक्टर रश्मि शुक्ला को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने प्रयागराज महानगर का महिला विंग का अध्यक्ष बनाया है।
जानकारी के अनुसार संगठन की राष्ट्रीय कोषाध्यक्षा श्रीमती मनीषा पाण्डेय ने बताया कि लंबे समय से संगठन से जुड़ी वरिष्ठ समाजसेविका डॉ रश्मि शुक्ला को उनके समर्पण, सेवा व सहयोग की भावना के चलते संगठन द्वारा उन्हें प्रयागराज महानगर का महिला विंग का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

Exit mobile version