Site icon Bhoomika Bharat News

अब 12वीं का पेपर लीक: स्कूलों में लगाई गई नोटिस… इस विषय की परीक्षा रद्द; परीक्षार्थियों को किया गया वापस

जर्नलिस्ट शिवम् सिकरवार
आईसीएसई बोर्ड के 12वीं का पेपर लीक होने की खबर है। स्कूलों में नोटिस लगाकर परीक्षा रद्द कर दी गई है। परीक्षार्थियों को गेट से ही वापस किया गया।
उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को आईसीएसई बोर्ड के 12वीं की परीक्षा निरस्त कर दी गई। स्कूल के गेट पर नोटिस लगा दी गई है। आज केमिस्ट्री का पेपर होना था। सभी परीक्षार्थियों को वापस भेजा गया। इस मामले में अभी तक स्कूल प्रशासन कुछ भी बात नहीं कर रहा है। परीक्षार्थियों में इस बात की चर्चा है कि पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द की गई है।

Exit mobile version