Site icon Bhoomika Bharat News

अलौली संत निरंकारी मिशन द्वारा नदी व किनारा पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

<img src="https://bbnewsindia.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240225-WA0047-1-1024×376.jpg" alt="" width="1024" height="376" class="alignnone size-large wp-image-71164" /25 2 2024 अलौली खगड़िया बिहार
*संत निरंकारी मिशन द्वारा नदी व किनारा पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

संत निरंकारी मिशन के बैनर तले देशव्यापी आह्वान पर स्वच्छ जल स्वच्छ मन अभियान के तहत देशभर में 1500 स्थलों सहित अलौली ब्लॉक चौक निकट अवस्थित बागमती नदी एवं किनारे पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। तथा स्वच्छ नदी, स्वच्छ जल, स्वच्छ जीवन, स्वच्छ समाज, बनाने का संकल्प लिया।
सफाई अभियान का नेतृत्व मुखी महेश्वर यादव, ब्रज नंदन महतों, पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव, केवल प्रसाद ने किया।
धन निरंकारी मिशन से जुड़े संत सेवियों ने कहा कि नदी हमारी सभ्यता संस्कृति से जुड़ी हुई है, जल ही जीवन है। नदी एवं जल बचेगी तभी मानव अस्तित्व बच पाएगा। अतः नदी एवं जल का संरक्षण संवर्धन करना हमारा परम कर्तव्य है।
सफाई अभियान में सेवादार मीरा देवी आदि दर्जनों सेवादारों ने भाग लिया।

Exit mobile version