Site icon Bhoomika Bharat News

महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के निस्तारण की समीक्षा की गयी

आज दिनाकं 25.02.2024 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी खड्डा उमेश चन्द भट्ट द्वारा खड्डा थाने के विवेचकों का अर्दली रूम किया गया। महोदय द्वारा लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गयी तथा उनके शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया तथा थानों पर आईजीआरएस, जन शिकायत, महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के निस्तारण की समीक्षा की गयी। इसके साथ ही “आपरेशन त्रिनेत्र” हर घर कैमरा से संबंधित चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये गयें।

 

Exit mobile version