Site icon Bhoomika Bharat News

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का वर्ष 2024 का दुसरा संस्करण सुना

*देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का वर्ष 2024 का दुसरा संस्करण सुना*

रिपोर्ट – ईश्वर सिंह यादव वन्देभारत लाइव टीवी न्यूज गरियाबंद

गोहरापदर — भारतीय जनता पार्टी मंडल गोहरापदर के बूथ क्रमांक 158 गोहरापदर बजरंग चौक में मन की बात कार्यक्रम का 110 वां संस्करण सुना गया, यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोग 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने जा रहे है ये विशेष दिन देश के विकास यात्रा में नारी शक्ति के योगदान को नमन करने का दिन है,विश्व तभी समृद्ध होगा जब महिलाओं को समान अवसर मिलेगा,प्राकृतिक खेती जलसंरक्षण और स्वच्छता पर विशेष बल दिया साथ ही केमिकल से धरती को हो रही पीड़ा से सुरक्षित रखने का आव्हान किया टेक्नोलॉजी महत्व पर प्रकाश डाला भारतीय संस्कृति और भाषाओं का संरक्षण एवं वन्य जीव संरक्षण की अपार संभावनाओं पर बल दिया , साथ ही युवाओं के राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी के महत्व के बारे विस्तार से जानकारी दी,इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी,शक्ति केंद्र संयोजक प्रेमसिंह यादव,लखन दौरा,दुरबल यादव,परबीत यादव,संतोष दौरा,खीरत यादव,मिथुन यादव,बीरबल बघेल,किशोर यादव,नागराज नागेश,केशरी दौरा,गंगाराम विश्वकर्मा सहित साथी गण उपस्थित रहे।

Exit mobile version