Site icon Bhoomika Bharat News

सिद्धार्थ नगर – अबैध कब्जा को हटाने के लिए एस डी एम से लगाई गुहार

शोहरतगढ़। स्थानीय कस्बे के गड़ाकुल के मस्जिद के पास चकमार्ग की जमीन पर वैध निर्माण कार्य को रोकने व अवैध कब्जा को हटवाने के लिए लोगों ने एसडीएम से गुहार लगाई है। इस दौरान शिकायतकर्ताओ ने आरोप लगाया कि राजस्व टीम की मिलीभगत से निर्माण कार्य किया जा रहा है।

अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति चकमार्ग की जमीन पर अवैध मकान का निर्माण करवा रहा है। इस जमीन से आम जनता का आवागमन होता है। अवैध कब्जा कर निर्माण करने वाले कब्जेधारी के विरुद्ध एसडीएम से लेकर आईजीआरएस पर शिकायत तक किया गया। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कब्जेधारी ने दीवार खड़ा कर लिया है। इस दौरान कस्बे के संतोष पासवान, श्यामसुंदर चौधरी, पंकज कुमार, निजाम व अब्दुल मौजूद रहे।

मामले की जांच व जमीन की पैमाइश करने लिए तहसीदार व राजस्व टीम को निर्देशित किया गया है। जांच होने के बाद अवैध निर्माण मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। – कर्मेंद्र कुमार, एसडीएम

Exit mobile version