Site icon Bhoomika Bharat News

जनपद हमीरपुर::अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया थाना सुमेरपुर का अर्धवार्षिक निरीक्षण

आज दिनाँक 25.02.2024 को अपर पुलिस अधीक्षक  हमीरपुर द्वारा थाना सुमेरपुर का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में थाने के कार्यालय, लॉकअप, अपराध रजिस्टर/ महिला हेल्पडेस्क/सीसीटीएनएस कक्ष/विवेचना कक्ष/ ई- मालखाना/ मैस/ थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे व शस्त्रागार आदि का निरीक्षण किया गया, अभिलेखों को गहनता से चेक किया गया व समय से अद्यावधिक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया, तदोपरांत थाना परिसर की साफ-सफाई को चेक किया गया व संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए साथ ही प्रभारी निरीक्षक थाना सुमेरपुर तथा अन्य पुलिस कर्मियों को थाने में आने वाली जनता/पीड़ितों से सम्मानजनक व्यवहार करने व जनता की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

इस मौके पर क्षेत्राधिकरी सदर, प्रभारी निरिक्षक थाना सुमेरपुर व अन्य संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे।

Exit mobile version