Site icon Bhoomika Bharat News

जिलाधिकारी पीलीभीत ने नूरपुर गौशाला का किया औचक निरीक्षण।

पीलीभीत जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने विकासखंड ललौरीखेड़ा के वृहद नूरपुर गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निराश्रित गौवंशों हेतु भूसा, पीने योग्य पानी, हरा चारा, साफ सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

इस दौरान ग्राम प्रधान द्वारा अवगत कराया गया कि गौशाला में 200 निराश्रित गौवंशों को आश्रित किया गया है। इस दौरान उन्होंने गौशाला की भूमि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। ग्राम प्रधान द्वारा अवगत कराया गया कि निराश्रित गोवंशों हेतु हरा चारा बोया गया है। इसके साथ ही उन्होंने गौवंशों के ईयर टेगिंग के संबंध में जानकारी ली।

सभी गौवंशों की ईयर टेगिंग कराई जा चुकी है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भूसे की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधान ने अवगत कराया कि गौशाला में गौवंश हेतु प्राप्त मात्रा में भूसा एवं चोकर उपलब्ध है।

इस दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला की साफ सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की सख्त निर्देश दिए। इस दौरान पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version