Site icon Bhoomika Bharat News

गोद लिए टी बी मरीज को किया पोषण समाग्री का वितरण

जौनपुर। सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी जौनपुर में प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत गोद लिए टी.बी. मरीजों को पोषक सामग्री का वितरण किया गया।पौष्टिक आहार किट का वितरण करते हुए टीवी हॉस्पिटल के एस टी एस नवीन सिंह ने कहा कि टीवी बीमारी को वर्ष 2025 तक देश से खत्म किए जाने का अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सामुदायिक जन भागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है इसी क्रम में संस्था द्वारा अत्यंत सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। संस्था के द्वारा मरीजों का अच्छा फॉलो अप भी किया गया है जिसके चलते लगभग सभी गोद लिए मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। संस्था नि- क्षय 2.0 पोर्टल पर नि -क्षय मित्र के रूप में पंजीकृत है।इन मरीजों को आगे भी फॉलो अप और अच्छे खान-पान और देखरेख की आवश्यकता है। टीवी रोग का अब पूर्णतया इलाज सरकारी अस्पताल में निशुल्क है। उक्त अवसर पर नंदलाल गौड़ रमेश कुमार प्रधान अध्यापक प्रमोद कुमार प्रजापति सुबाष सरोज ठाकुर प्रसाद राय अनिल गुप्ता धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव अतुल सागर कुमार श्रीवास्तव इत्यादि का सहयोग रहा। कार्यक्रम संयोजक पूर्व अध्यक्ष चाइल्ड वेलफेयर कमेटी संजय उपाध्याय ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version