Site icon Bhoomika Bharat News

जुड़वा बच्चों की मां कायलाना झील में कूदी

जोधपुर
महिला के शव को एमडीएम की मोर्चरी में रखावाया है।
कायलाना झील में दो बच्चों की मां ने शनिवार सुबह सुसाइड कर लिया। लोगों ने महिला को कूदते देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गोताखोरों को बुलाया गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद शव को झील से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव एमडीएम हॉस्पिटल की मॉच्यूरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी है।

राजीव गांधी थाने से मिली जानकारी अनुसार शनिवार सुबह करीब 5 बजे एक महिला के कायलाना झील में छलांग लगाने की पुलिस को सूचना मिली थी। इस पर पुलिस चौकी से कॉन्स्टेबल रमेश विश्नोई, दिनेश बिश्नोई और गोताखोर भरत चौधरी व महादेव टीम के शंकर, अचला, रामू कानाराम, ओमप्रकाश, लक्ष्मण, नारायण मौके पर पहुंचे।

गोताखोरों ने महिला को बाहर निकाला लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। मृतका का पीहर प्रताप नगर में और ससुराल जालोर जिले के आहोर में है। महिला के 2 साल पहले दो जुड़वां बच्चे हुए थे।

Exit mobile version