Site icon Bhoomika Bharat News

ग्राम पिपरौआ में नहर में बहा बालक,परिजनों ने लगाया हाइवे पर जाम

दतिया……..

*ग्राम पिपरौआ में नहर में बहा बालक,परिजनों ने लगाया हाइवे पर जाम*

 

 

इंदरगढ़ — दतिया जिले की सेवड़ा विधानसभा के ग्राम पिपरौआ में आज नहर में नहाते समय वहा बालक,सिंचाई विभाग की लापरवाही मान कर, उग्र ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे पर लगाया जाम।

 

एंबुलेंस तथा यात्रियों सहित सैकड़ों वाहन घंटो फंसे रहे जाम में।

सेंबढ़ा एसडीओपी अखिलेश पुरी गोस्वामी, इन्दरगढ़ थाना प्रभारी उपेन्द्र दुबे, भउआपुरा थाना प्रभारी सोबरन सिंह तोमर,थरेट थाना प्रभारी अमर सिंह गुर्जर,सेवड़ा थाना प्रभारी गौरव शर्मा सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा!

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सेवड़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल और जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बुधौलिया ने परिजनों एवं ग्रामीण जनों को जाम खोलने की समझा यस दी,और बरिष्ठ अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर की जल्द कार्रवाई करने की मांग।

बाद में दतिया कलेक्टर संदीप मांकीन घटना स्थल पर पहुंचे। कलेक्टर और सेवड़ा विधायक की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण जनों ने जाम खोला।

पिपरौआ नहर में बहे बालक का अब तक कोई सुराग नही मिला है…

प्रशासन और एनडीआरएफ टीम द्वारा नहर में बहे बच्चे को खोजने के हर सम्भव प्रयास किये जा रहे….

Exit mobile version