Site icon Bhoomika Bharat News

अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही

बड़वारा पुलिस व्दारा अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही दो महिला गांजा
तस्कर के कब्जे से 45 किलोग्राम गांजा किया जप्त
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिजीत रंजन के व्दारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध
कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनोज केड़िया एवं डीएसपी. श्री उमराव सिंह के
मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालो के घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 23.02.24 को सउनि विक्रम सिंह हमराह स्टाफ के इलाका भ्रमण पर रवाना हुये थे
जो इसी दौरान ग्राम रूपौंद स्थित रेल्वे स्टेशन के पास दो महिलायें अपने अपने हाथ में दो बडे प्लास्टिक के बोरे लिये हुये मिली
जो सामने से पुलिस को आता देख अपने समान के साथ छुपने का प्रयास करने लगी जो उक्त दोनो महिलाओं का आचरण
संदिग्ध प्रकृति का होने पर दोनो महिलाओं से उनका नाम पता पूछा गया जिन्होने अपना नाम राजकली पति खियाईस
आदिवासी उम्र 35 साल निवासी ग्राम सुगमा थाना रीठी जिला कटनी व रेहा पारधी पति विक्रंता पारधी उम्र 30 साल निवासी
ग्राम छिंदिया थाना बरही जिला कटनी का होना बताई। जिनकी सउनि विक्रम सिंह महिला सउनि मानकी इनवाती के व्दारा
विधिवत तलाशी ली गई। जो उक्त दोनो महिलाओं के कब्जे से मिली दोनो प्लास्टिक की बोरियो की चेकिंग की गई जिनके
कब्जे से कुल 45 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद होने पर मौके पर विधिवत कार्यवाही कर जप्त किया गया ।
जप्तशुदा गांजे की
कुल कीमत 09 लाख रूपये है। उक्त दोनो महिलाओं के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत
कार्यवाही की गई। गिरफ्तारशुदा महिला आरोपियो को न्यायालय पेश किया गया ।

गिरफ्तार आरोपियान
01. राजकली पति खियाईस आदिवासी उम्र 35 साल निवासी ग्राम सुगमा थाना रीठी जिला कटनी
02. रेहा पारधी पति विक्रेता पारधी उम्र 30 साल निवासी ग्राम छिंदिया थाना बरही जिला कटनी
जप्ती माल:- 45 कि.ग्रा. मादक पदार्थ गाँजा कुल कीमती 9,00,000 रूपये
विशेष भूमिका- थाना प्रभारी उनि. अनिल यादव, सउनि विक्रम सिंह, सउनि मानकी इनवाती, प्र.आर. 294 पवनराज,
प्र. आर. 174 नितिन जायसवाल, आर. 611 दीपक सिंह, आर. 720 आशीष तिवारी, आर. 591 गौरीशंकर, म. आर. 674
पूजा त्यागी, 717 मसरी चौहान तथा सायबर सेल से आर. अजय साकेत की विशेष भूमिका रही।

Exit mobile version