Site icon Bhoomika Bharat News

उत्तराखंड :हरिद्वार बहादराबाद क्षेत्र पथरी:आज आदर्श हाई स्कूल पथरी के प्रांगण मे शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा भारतीय संस्कृति ज्ञान

वंदे भारत न्यूज संवाददाता :मोहित
उत्तराखंड :हरिद्वार बहादराबाद क्षेत्र पथरी:आज आदर्श हाई स्कूल पथरी के प्रांगण मे शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा भारतीय संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया. जिसमे कु. रुपाली द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया, और द्वितीय स्थान यशस्वी भारद्वाज, व तृतीय स्थान ऋतू शर्मा और निधि अठवाल ने प्राप्त किया.
इस परीक्षा के माध्यम से विद्यालय के प्रबंधक श्री अरविन्द शर्मा जी द्वारा छात्र /छात्राओं को भारतीय संस्कृति और भारतीय दर्शन के विषय मे बहुत ही ज्ञानवर्धक जानकारी दी गयी और साथ ही सभी बच्चो को देश और माता पिता का सम्मान करने का और आदर्श व्यक्तित्व का निर्माण करने का भी ज्ञान दिया.
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रतिभा शर्मा जी, व सहायक अध्यपिका पायल शर्मा, सोनम जहाँ, मीनू,स्वाति सैनी, अंजलि, ऋतू, मधुबाला,निकिता, अलका आदि का बहुत महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।

Exit mobile version