Site icon Bhoomika Bharat News

लगभग 15 मेमू ट्रेनों को पटरी पर उतारने की तैयारी, 45 हजार दैनिक यात्रियों को मिलेगी राहत

15 मेमू ट्रेनों को लखनऊ से कानपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, शाहजहांपुर और सीतापुर रूट पर चलाने की तैयारी है। इससे करीब 45 हजार यात्रियों को राहत मिलेगी।

कोरोना के दौरान मेल, एक्सप्रेस, पैसेंजर सहित मेमू ट्रेनों का संचालन भी बंद कर दिया गया था। इसके बाद जब कोविड खत्म हुआ तो धीरे – धीरे ट्रेनें पटरी पर लौट आईं, लेकिन मेमू का संचालन बंद ही रखा गया। रोज यात्रा करने वाले यात्रियों की लगातार मांग पर उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने लखनऊ से कानपुर के बीच मेमू शुरू की, जिसे एक्सप्रेस बनाकर पटरी पर उतारा।

इस ट्रेन को यात्रियों का बहुत अच्छा रिस्पांस मिला।ऐसे में यात्रियों की सुविधा और मांग को ध्यान मे रखते हुए अब 15 ट्रेनों को अलग-अलग डेस्टिनेशन तक चलाने की तैयारी है। रेलवे अफसर बताते हैं कि मेमू के नए रैक यात्रियों को राहत देंगे। रैक तैयार हो गए हैं। इनका आवंटन होना है। महीने भर के अंदर ट्रेनें पटरी पर उतर सकती हैं?

सूत्र बताते हैं कि नई मेमू ट्रेनों का संचालन लखनऊ से कानपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, बाराबंकी, हरदोई, सीतापुर आदि रूटों पर किया जाएगा। इससे दैनिक यात्रियों को महंगे बस सफर की जरूरत नहीं पड़ेगी। सस्ती दरों पर यात्रा कर लखनऊ आ जा सकेंगे।

Exit mobile version