Site icon Bhoomika Bharat News

कामडारा की महिला ने सदर अस्पताल में तीन बच्चे को दिया जन्म, सभी है स्वस्थ

कामडारा की महिला ने सदर अस्पताल में तीन बच्चे को दिया जन्म, सभी है स्वस्थ

गुमला। सदर अस्पताल गुमला में कामडारा थाना क्षेत्र के पांडूलोया गांव निवासी गोविंद गोप की पत्नी प्रीति कुमारी ने बीती रात सदर अस्पताल में तीन बच्चे को जन्म दिया है, जिसमें दो लड़की व एक लड़का है। सभी पूरी तरह स्वस्थ है। परिजनों ने बताया कि अचानक महिला के पेट में तेज दर्द होने लगा। इसपर परिजन तत्काल उसे लेकर उप स्वास्थ्य केंद्र कोनबीर पहुंचे। जहां से तत्काल उसे गुमला रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल पहुंचने के बाद तत्काल डॉक्टरों ने ऑपरेशन की बात कही और ऑपरेशन शुरू किया। महिला ने एक के बाद 3 बच्चे को जन्म दिया। गोविंद ने बताया वह खेती-बाड़ी करता है और किसी तरह अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उसकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है लेकिन तीनों बच्चों को देखकर वह बहुत बहुत खुश है। यह बात सदर अस्पताल में आग की तरफ फैल गई कई लोगों ने महिला और उसके परिजनों से मुलाकात कर शुभकामनाएं दी।

Exit mobile version