Site icon Bhoomika Bharat News

ग्रामीण क्षेत्र के छात्राएं भी कंप्यूटर के शिक्षा से हो रहे लाभान्वित, कंप्यूटर शिक्षा सबके लिए जरूरी- डायरेक्टर वीरेंद्र प्रसाद (ग्रामीण शिक्षा कम्प्यूटर संस्था ,छावनी-बस्ती)

href=”https://bbnewsindia.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240224-WA0079.jpg”>

हाईटेक और डिजिटल जमाने में कंप्यूटर कोर्स की शिक्षा सभी के लिए जरूरी होती नजर आ रही है। आजादी के बाद शिक्षा के अलख में कलम दवात और किताब से काम चलता था। अब के जमाने में टेक्नोलॉजी आगे बढ़ रही है। जिसमें कंप्यूटर की शिक्षा के काफी महत्व हो गई है। जिसका जिता जागता उदाहरण है।ग्रामीण क्षेत्र में चलने वाले एक कंप्यूटर शिक्षण संस्थान जहां के डायरेक्टर को बेहतर शिक्षा के लिए कई बार पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

जिसके तहत ग्रामीण शिक्षा कम्प्यूटर संस्था के संचालक “वीरेंद्र जी” ने बताया कि टेक्नोलॉजी के सहारे देश आगे बढ़ रहा है। उसी में आम जनों के लिए कंप्यूटर की शिक्षा काफी जरूरी हो गई है। कंप्यूटर शिक्षा के सहारे छात्र-छात्रा अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं।
कंप्यूटर शिक्षा की जरूरत शिक्षा,व्यवसाय ,रेलवे ,कार्यालय ,बैंक, मीडिया संस्थान, सहित अन्य जगह पर उपयोगी हो गई है। ग्रामीण शिक्षा कम्प्यूटर संस्था से शिक्षा प्राप्त कर कई छात्र-छात्राएं अपने भविष्य को जहां उज्जवल बना रहे हैं।

Exit mobile version