Site icon Bhoomika Bharat News

जनपद पंचायत विजयपुर के नरेगा SDO अंकित सक्सेना ने ली 40000 रुपये की रिश्वत, प्रभारी जनपद सीईओ ने कहा जिले को भेजा जांच प्रतिवेदन

संवाददाता महेश कुशवाह मो. 7415167495

विजयपुर

जनपद पंचायत विजयपुर मे भृष्टाचार रुकने का नाम नही ले रहा है पंचायतों मे हो रहे घटिया निर्माण कार्य को अनदेखा कर नरेगा के कार्यो की टीएस करवाने के लिए विजयपुर जनपद पंचायत मे पदस्थ नरेगा उपयंत्री अंकित सक्सेना ने 40000 रुपये की रिश्वत ली है यह रिश्वत गोपालपुर पंचायत के पंचायत सचिव गजेंद्र धाकड़ से ली गई है जिसका वीडियो पंचायत सचिव ने बनाया था, नरेगा SDO वीडियो मे यह कहते हुए नजर आ रहे कि टीएस तो हमने बड़ी बड़ी की है पैसे लेने के वाद कहते है 7-8 टीएस कर दी जायेगी, पंचायत सचिव ने ऐसे भृष्ट अधिकारी की शिकायत पहले भी की थी जिसमे नरेगा एसडीओ ने 5 प्रतिशत कमीशन का खेल भी चलाया था जिसकी जांच जिला पंचायत सीईओ ने टीम गठित कर जांच कराई जा रही है आपको बता दे श्योपुर के तत्कालीन कलेक्टर संजय कुमार ने भू माफियाओं सहित भृष्ट अधिकारियो पर नकेल कसी थी लेकिन कुछ दिन पहले ही कलेक्टर के ट्रांसफर के वाद रिश्वत का बाजार जिले मे गरमा गया है विजयपुर के प्रभारी सीईओ ने कहा कि वीडियो के आधार पर हमने संबधित एसडीओ के खिलाफ कार्यवाही के लिए जिला पंचायत सीईओ को प्रतिवेदन भेज दिया है एवं वीडियो की सत्यता की जांच कराई जायेगी

Exit mobile version