Site icon Bhoomika Bharat News

जंगली सुअर के हमले से एक की मौत

आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के बस्ती गांव में एक जंगली सुअर ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। इस हमले में जहां एक  की मौत हो गयी, वहीं चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक व्यक्ति को मामूली चोट आने से उसे प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस और वन विभाग की टीम जंगली सुअर को रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गयी है। वहीं पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ था।

पुलिस के अनुसार जहानागंज थाना क्षेत्र के बस्ती गांव में आज सुबह करीब 10 बजे जंगली सुअर ने करीब छह लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। इस हमले में बस्ती गावँ के बंगाली राम (58) की मौत हो गयी। सुअर द्वारा उसके गले में काट लिया गया था जिससे काफी खून बहने से उसकी मौत हो गयी। गंभीर रूप से घायल चंद्रबली राम, श्यामदेव को प्राइवेट व रामकीरत और सुभाष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामूली रूप से घायल गुलशन को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल ने बताया कि जंगली सुअर की सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम जंगली सूअर को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया है। जल्द ही उसका रेस्क्यू कर लिया जाएगा।

Exit mobile version