बलरामपुर अनिल यादव:- विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ के तहत छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में 24 फरवरी 2024 को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बलरामपुर 
कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्था समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राही मूलक योजनाओं पर आधारित स्टॉल भी लगाए जायेंगे। कलेक्टर ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टॉलों में पात्र हितग्राहियों को योजना का प्राथमिकता से लाभ दिलाने के लिए सबंधित विभागों को निर्देशित किया। गौरतलब है कि विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जायेगा। इस अवसर पर जनपद सीईओ, सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
