Site icon Bhoomika Bharat News

पांच दिवसीय नानी बाई का मायरा सम्पन

बीकानेर

संवादाता

दामोदर सारस्वत

जिले के खारड़ा गांव में

हरिराम बाबा मंदिर परिसर में पांच दिवसीय संगीतमय नानी बाई रो मायरों का धार्मिक आयोजन आज संपन्न हुआ. इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया. कार्यक्रम का समापन प्रसादी के साथ हुआ. जानकारी के अनुसार 18 फरवरी को नानी बाई रो मायरो आरंभ हुआ था.

आयोजन में भगवान की महिमा बताई गई. कथा वाचन करते हुए सुनीता स्वामी ने कहा कि भगवान और भक्त का रिश्ता अटूट होता है. उन्होंने कहा कि भक्त नरसी की ईश्वर के प्रति अटूट श्रद्धा रही. उन्होंने आस्था का वर्णन करते हुए कहा कि जब भगवान शिव ने प्रसन्न होकर नरसी भक्त को वरदान मांगने के लिए कहा तो उन्होंने धन दौलत को छोड़कर राधा कृष्ण की भक्ति मांगी.

 

 

कथा में उन्होंने कहा कि धन दौलत तो सब कमा लेते हैं. लेकिन ईश्वर का आशीर्वाद हर किसी को नसीब नहीं होता. जब तक मनुष्य में उदारता नहीं होगी तब तक उसका कल्याण नहीं होगा. उन्होंने बोलते हुए कहा कि नरसी जी के मुनीम बन कर मायरें वाली जगह पर भगवान पहुंचे और 56 करोड़ का मायरा भरा. यह ही सच्चे भक्तों की पहचान है

इस अवसर पर यजमान केदारमल सारस्वत, श्री लाल सारस्वत, चिरंजीलाल , रामपाल शर्मा, नोरंगलाल, मल्लुराम जाखड़ , मांगीलाल प्रजापत,दामोदर गोदारा , ताजू राम कड़वासरा , दामोदर सारस्वत,सुभाष मोट, धर्मपाल सारस्वत, श्रवन दास स्वामी,बजरंग तावनिया,ओमप्रकाश तावनिया मनीराम शर्मा सहित काफी संख्या में पुरुष और महिलाएं मौजूद रहे

  1. कथा वाचक सुनीता स्वामी ने बताया की सात दिवसीय श्री मद्भागवत कथा का कल अंतिम दिन है कल कथा समाप्त होगी परसो यज्ञ हवन होगा महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया जायेगा

 

Exit mobile version