Site icon Bhoomika Bharat News

चार बाल श्रमिकों को कराया मुक्त,बाल श्रम कराने के आरोपियों के खिलाफ की जा रही है कार्यवाही

मथुरा। चार बाल श्रमिकों को विभिन्न प्रतिष्ठानों पर कार्य करते समय संयुक्त टीम ने मुक्त कराया। बाल श्रम कराने के आरोपी प्रतिष्ठान स्वामियों के खिलाफ भी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। सहायक श्रमायुक्त एमएल पाल के नेतृत्व में गुरुवार को औरंगाबाद, गोकुल बैराज रोड, टाउनशिप तिराहा क्षेत्र में बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया। जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। मोबीन मोटर, शान कार हाउस एवं अजीज बक्से वाले, रमेश किराना स्टोर पर काम करते हुए चार नाबालिग बच्चे पाए गए। जिनमें से तीन की उम्र प्रथम दृष्टया 14 साल से कम पाते हुए उन बच्चों को रेस्क्यू कर टीम ने अपने संरक्षण में लिया। उनकी आयु परीक्षण के लिए अग्रिम कार्रवाई की गई। सभी बाल श्रमिकों का मुख्य चिकित्साधिकारी के माध्यम से आयु परीक्षण कराकर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। सेवायोजकों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही अपनायी जा रही है। टीम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष बाल कल्याण समिति राजेश दीक्षित,  श्रम प्रवर्तन अधिकारी एसपी पांडेय, नीलम अवस्थी, प्रभारी एएचटीयू कर्मवीर सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी नरेंद्र परिहार, कांस्टेबल योगेश एवं महिला कांस्टेबल प्रियंका एवं नेहा उपस्थिति रही।

राजकुमार गुप्ता

जिला संवाददाता मथुरा

Exit mobile version