Site icon Bhoomika Bharat News

तीर्थ स्थल रामघाट,चित्रकूट मे निःशुल्क होम्योपैथिक शिविर का आयोजन –


चित्रकूट 23 फरवरी 2024

तीर्थ स्थल रामघाट,चित्रकूट मे निःशुल्क होम्योपैथिक शिविर का आयोजन –

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ शिवसंपत करवरिया

जनपद चित्रकूट उत्तर प्रदेश शासन आयुष विभाग, निदेशक होम्योपैथी उत्तरप्रदेश, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी चित्रकूट के निर्देशानुसार, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका चित्रकूट के सहयोग से आज

दिनांक 23 फरवरी 2024 को तीर्थ स्थल रामघाट (मेला कंट्रोल रूम) चित्रकूट मे जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी चित्रकूट द्वारा निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर मे पथरी,गठिया,चर्मरोग,पाचन संबंधी रोग,खासी,दमा,मधुमेह व अन्य बीमारियो से संबंधित कुल 543 तीर्थ यात्रियो को निःशुल्क औषधि वितरण हुआ। डा राजेश कुमार, डा प्रभू सिंह
चिकित्साधिकारी,

बद्री प्रसाद, राजेश रंजन दास फार्मासिस्ट,अन्य कार्मिक व नगर पालिका चित्रकूट के कर्मचारियो का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Exit mobile version