Site icon Bhoomika Bharat News

सभी राजकीय कृषि बीज भंडारों पर लगेगा ई केवाईसी कैंप

उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने बताया की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त 28 फरवरी 2024 को कृषकों के खाते में जानी है परंतु इसका लाभ प्राप्त करने के लिए योजना के पंजीकृत किसानों की ई केवाईसी आवश्यक है। इसके लिए जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग द्वारा सहज जन सेवा केंद्रों के माध्यम से ई केवाईसी कैंप जनपद के सभी विकासखंडों के राजकीय कृषि बीज भंडार पर दिनांक 24.02.2024 से आयोजित किया जा रहे हैं। सभी किसान भाइयों से अपील की जाती है कि यदि उनकी किसान सम्मान निधि की किस्त न प्राप्त हो रही हो तो इन कैंपों में अपने आधार कार्ड के साथ पहुंचकर अपनी ई केवाईसी कराना सुनिश्चित करें। किसान भाई अपने पास के सहज जन सेवा केंद्र पर भी केवाईसी करा सकते हैं। ई केवाईसी न कराने की दशा में कृषकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं प्राप्त होगा।

Exit mobile version