Site icon Bhoomika Bharat News

सिंगरौली में चर्चित फूड इंस्पेक्टर किशन पाल द्वारा गाली गलौज व सरेआम जबरन रिश्वत की मांग का सनसनीखेज मामला आया सामने

सिंगरौली में चर्चित फूड इंस्पेक्टर किशन पाल द्वारा गाली गलौज व सरेआम जबरन रिश्वत की मांग का सनसनीखेज मामला आया सामने

वन्दे भारत लाइव न्यूज सिंगरौली फरियादी ने सरई थाने में की लिखित शिकायत,पूर्व में गाली गलौज के बाद आए थे चर्चा में महाशय

सिंगरौली के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत हिंदुस्तान पैट्रोलियम गोड़बहरा मे बुधवार दोपहर लगभग 2:00 बजे पहुंचे सिंगरौली फूड इंस्पेक्टर ने पेट्रोल पंप के दस्तावेज चेक करने के पश्चात रिश्वत की बड़ी मांग करने लगे। सरई थाने में दिए अपने लिखित शिकायती पत्र में फरियादी ने उक्ताशय का आरोप लगाया है। मैनेजर पद पर कार्यरत कामता प्रसाद उपाध्याय ने मीडियाकर्मियों से जानकारी साझा करते हुए बताया कि फूड इंस्पेक्टर किशन पाल द्वारा 20000/- रुपए नगदी की मांग करने लगे और गाड़ी में 30 लीटर डीजल भी भरने का बेजा दबाव बनाने लगे। मेरे द्वारा ना देने पर मुझे गाली गलौज करने लगे एवं जबरदस्ती अपनी गाड़ी में 30 लीटर डीजल डलवा लिए एवं काउंटर मे रखे ₹20000/- रु नगदी अपने हाथ से जबरदस्ती निकाल लिए। मैनेजर के रोकने पर डराने धमकाने लगे और बोले हट जाओ सामने से नहीं तो गाड़ी चढ़ा दूंगा और चले गए। घटना के कुछ देर बाद मैनेजर ने सरई थाने में लिखित आवेदन पत्र देकर शिकायत की है और जांच कर न्यायोचित कार्यवाही की मांग की है।उक्त घटनाक्रम की जानकारी फरियादी मैनेजर ने मीडियाकर्मियों के समक्ष भी बताया है। जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया और वहीं अब उक्त फूड इंस्पेक्टर पर कार्यवाही की मांग की जा रही है। बहरहाल मामले की जांच में सरई थाना पुलिस जुटी हुई है।।

Exit mobile version