Site icon Bhoomika Bharat News

कानपुर लायर्स एसोसिएशन के चुनाव में हर्ष कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश सिंह परिहार संयुक्त मंत्री पुस्तकालय और मनीष गौड़ संयुक्त मंत्री प्रकाशन बने

कानपुर लायर्स एसोसिएशन के चुनाव में हर्ष कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश सिंह परिहार संयुक्त मंत्री पुस्तकालय और मनीष गौड़ संयुक्त मंत्री प्रकाशन बने

कानपुर नगर। कानपुर लॉयर्स एसोसिएशन के चुनाव में बुधवार को आये रिजल्ट में अध्यक्ष पद पर श्याम नारायण सिंह ने 1023 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। वहीं महामंत्री पद पर अभिषेक तिवारी ने लगातार बढ़त बनाए रखकर 622 मतों के अंतर से जीत हासिल कर ली। अध्यक्ष पद पर श्याम नारायण सिंह को 1945 मत मिले। वहीं महामंत्री पद पर अभिषेक तिवारी को 2122 मत मिले।
वहीं गुरुवार को हुई गणना में संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर निर्वाचित राजेश सिंह परिहार को 1973 मत, संयुक्त मंत्री प्रकाशन में मनीष गौड़ को 1886 मत मिले। हर्ष कुमार ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।
Exit mobile version