
कथा का प्रारंभ यजमान मीनू पाठक द्वारा व्यास पीठ के पूजन से हुआ। संचालन सिया शरण पांडेय ने किया। इस दौरान यज्ञाचार्य रामजी पांडेय के देख रेख में श्रीराम महायज्ञ और अयोध्या धाम से आये संतो द्वारा अखंड सीता राम नाम संकीर्तन चलता रहा। यज्ञ मंडप की परिक्रमा हेतु श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
महंत त्रिभुवन शरण दास व व्यवस्थापक देव नारायण शरण ने बताया कि आज शुक्रवार को कथा प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे के मध्य सम्पन्न होगी। ततपश्चात विशाल भंडारे के साथ श्रीराम महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी।
इस अवसर पर कुशीनगर विधायक पीएन पाठक, नगर पालिका परिषद कुशीनगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, विष्णु शरण, परशुराम दास, अवधेश भगवती, हृदयानंद तिवारी, इन्द्रासन प्रसाद संतजी, सत्य प्रकाश पांडेय, अमित मालवीय, दिनेश तिवारी, अमिय कुमार, संतोष दत्त राय, अभिषेक श्रीवास्तव, राज कुमार, रंजीत राय, मिथिलेश सिंह, सुरेश गुप्ता, निशांत सिंह, शिवम राय, आदित्य मिश्र, दिव्यांशु, डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
