Site icon Bhoomika Bharat News

देवास जिले में दस्तक अभियान द्वितीय चरण में 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को दिया जा रहा विटामिन ए अनुपूरण

देवास 22 फरवरी 2024/ प्रदेश में बाल मृत्यु प्रकरणों में कमी लाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा प्रतिवर्ष महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से दस्तक अभियान संचालित किया जाता है। शासन कि विस्तृत दिशा निर्देशानुसार देवास जिले मे भी दस्तक अभियान के द्वितीय चरण चलाया जा रहा है। देवास जिले में दस्तक अभियान द्वितीय चरण में 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को विटामिन ए अनुपूरण दिया जा रहा है। जिले में दस्तक अभियान का द्वितीय चरण 28 फरवरी तक आयोजित होगा।

Exit mobile version