Site icon Bhoomika Bharat News

गुम हुए नाबालिग बच्चे को डायल 100 ने पहुंचाया घर

महेश कुशवाह
विजयपुर

विजयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार सुबह लापता हुए एक नाबालिग बालक को डायल 100 पुलिस ने सही सलामत घर पहुंचा है जानकारी के अनुसार राज कुशवाहा पुत्र बाबू कुशवाह उम्र 5 साल निवासी खितरपाल थाना विजयपुर सुबह खेलते हुए गांव से बाहर निकल गया काफी देर तक परिजनों ने तलाश की लेकिन नहीं मिला इसके बाद परिजनों ने विजयपुर थाना पुलिस को बच्चों के गुम होने की सूचना दी इसी दौरान डायल हंड्रेड पुलिस को बच्चे की जानकारी लाडपुरा सोलर प्लांट के पीछे मिली तुरंत विजयपुर थाना प्रभारी इंचार्ज प्रदीप शर्मा ने मौके पर डायल हंड्रेड वाहन में तैनात आरक्षक शेर सिंह पायलट संजय शर्मा को पहुंचाया बच्चे को लेकर डायल हंड्रेड का स्टाफ थाने पहुंचा और बच्चों को परिजनों से मिलवाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया

Exit mobile version