Site icon Bhoomika Bharat News

अंबेडकर नगर महरुआ थाना अंतर्गत नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म

अंबेडकर नगर नाबालिक बालिका को मोनू द्वारा फोन के माध्यम से घर से बाहर बुलाकर गांव के ही एक खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया गया और उसके दो अन्य मित्रों द्वारा भी अलग-अलग दुष्कर्म किया गया आरोपी मोनू द्वारा बालिका को उसके घर पर छोड़कर 3 या 4 दिन में शादी करने का वादा किया गया। नाबालिक बालिका की मां की सूचना पर पुलिस ने मुख्य आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता नाबालिक बालिका का मेडिकल व बयान कराने में जुट गई है पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ ने बताया कि महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिक लड़की के साथ मोनू व उसके दो अन्य मित्रों द्वारा दुष्कर्म करने की सूचना के संबंध में थाना महरुआ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए सुसंगत धाराओं में अभी योग संख्या 26/24 पर आईपीसी की धारा 375 डी तथा पास्को एक्ट व एससीएसटी एक्ट के तहत पंजीकृत कर मुक्त अभियुक्त मोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया जबकि अन्य दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीम गठित कर शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है पुलिस कप्तान श्री कौस्तुभ ने कहा कि बालिकाओं व महिलाओं के साथ किसी भी तरह की दुष्कर्म छेडखानी अथवा अभ्रदता करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी । वंदे भारत लाइव टीवी चैनल अंबेडकरनगर

Exit mobile version