Site icon Bhoomika Bharat News

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 का शुभारंभ

लालगंज रायबरेली-विगत शिक्षा सत्रों की भांति इस वर्ष भी कक्षा 10 व 12 की परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्षा सेंटरों में दो पालियों में आयोजित की गई। तहसील क्षेत्र के बैसवारा इंटर कॉलेज लालगंज, इंटर कालेज अंबारा पश्चिम, बाजपेईपुर इंटर कालेज, बाराती लाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज आदि अनेक परीक्षा केंद्रों में परीक्षा का आयोजन किया गया। विभिन्न परीक्षा सेंटरो में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। परीक्षा के प्रथम दिवस में कहीं कोई अनहोनी की घटना सुनने को नहीं मिली। विभिन्न परीक्षा केंद्रों में भी परिक्षार्थियों के बैठने, समुचित प्रकाश,पानी इत्यादि की समुचित व्यवस्था का प्रबंध कालेजो द्वारा किया गया ताकि कोई परीक्षार्थी असहजता महसूस न करे।

Exit mobile version