Site icon Bhoomika Bharat News

महाराव ब्रजराज सिंह की स्मृति में संगीत समारोह

कोटा /महाराव बृजराज सिंह जी की स्मृति में संगीत समारोह आयोजन हुआ,  इसमें पटियाला घराने की लब्ध प्रतिष्ठित शास्त्री गायिका  कौशिकी चतुर्वेदी शास्त्रीय व उपशास्त्रीय गायन से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया, शुरुआत में उन्होंने राग  रागेश्वरी में एक ताल  विलंबित एवं मध्य लेय रूपक में ज्ञान प्रकाश घोष की बंदिश, मीड गमक अलाप तानो के साथ प्रस्तुति की l रंगी सारी गुलाबी चुनरिया, मोहे मारे नजरिया सांवरिया, पूरब की रचना मिश्र ने पहाड़ी तथा सावन तेरी रुत आई भवरसा,  राजस्थान की मंा ड शैली में  गुलाम अली की प्रसिद्ध ठुमरी में याद पिया की, तार सप्तक में कोयल की कुक पेश की l समापन में राग भैरवी में मीरा  के भजन में खूब दाद पाई l राव माधॊसिंह म्यूजियम ट्रस्ट,  डीसीएम श्री राम सुहल का समूह की ओर से एचएच महाराव  ब्रजराज सिंह मेमोरियल म्यूजिकल रिसाटल पूर्व राज परिवार की उत्तरा देवी, पूर्व सांसद इंज्येराज सिंह, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, जयदेव सहित संगीत प्रेमी उपस्थित थे l

Exit mobile version