Site icon Bhoomika Bharat News

आज यमुना एक्सप्रेस वे पर भाकियू चढूनी का मार्च -जींद बार्डर पर कार्यवाही के विरोध में करेंगे प्रदर्शन

मथुरा। भाकियू चढूनी ने गुरूवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर मार्च का ऐलान किया है। भाकियू चढूनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान ने कहा है कि किसान जायज मांगों के लिए आंदोलन कर रहा है तो सरकार किसानों को विरोध करने के उनके मौलिक अधिकार का प्रयोग करने से रोक रही है। मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष रामफल सिंह, प्रदेश महासचिव डा सतीश, मंडल महासचिव प्रेम सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष ओमवीर मास्टर ने कहा कि भारत सरकार ने भारत रत्न से जिन लोगों को सम्मानित किया है। उनकी विचारधाराओं पर चलने और उनकी सिफारिशो को भी लागू करना चाहिए। प्रदेश सचिव कुंतभोज, मंडल उपाध्यक्ष राधेश्याम ने जींद के दाता बाला बार्डर और सिंघु बार्डर पर पुलिस के बल प्रयोग की निंदा की है। मंडल सचिव हरिपाल सिंह, ओमवीर सिंह, छत्रपाल सिंह, भुल्ली सिंह, संदीप कुमार, रवि मुहम्मद, पुष्पेंद्र सिंह चौधरी, जयपाल सिंह चौधरी ने जींद के दाता सिंह वाला बॉर्डर पर पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर निंदा की है। मंडल उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद निषाद, जिला उपाध्यक्ष विजयपाल सिंह चौधरी, चरण सिंह पवार ने कहा कि किसान आन्दोलन को कुचलने के किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने दिया जाएगा और जब तक एमएसपी सहित अन्य मांगों को नहीं माना जाता तब तक किसान पीछे हटने वाले नहीं हैं।

राजकुमार गुप्ता

जिला संवाददाता मथुरा

Exit mobile version