
7 फरवरी को पेशी के दौरान न्यायालय के आदेश पर दोबारा जेल भेज दिया गया था। मंगलवार दोपहर लगभग 12.30 बजे बंदी को नंबरदार शौचालय ले गया। जब काफी देर तक वह शौचालय से बाहर नहीं आया तो जेल कर्मियों ने अंदर झांककर देखा।
शौचालय के अंदर वह रोशनदान के जंगले पर मफलर के फंदे से लटका हुआ मिला। एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेश त्यागी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। सीओ सिटी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
