Site icon Bhoomika Bharat News

उल्हासनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन : महेश सुखरामानी

उल्हासनगर । महाराष्ट्र राज्य सिंधी साहित्य अकादमी, मुंबई और सिंधी कलाकार संगम द्वारा सिंधु यूथ सर्कल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है इस कार्यक्रम मे उल्हासनगर वासी शामिल होकर कलाकारों को प्रोत्साहन देकर उनको प्रगति पर ले जाए और नाटक के माध्यम से कलाकारों द्वारा झांकी दिखाई जाएगी ।महाराष्ट्र राज्य सिंधी साहित्य अकादमी के कार्य अध्यक्ष महेश सुखरामानी ने जानकारी देते हुए कहा कि सिंधी कलाकार संगम द्वारा यहां पर सिंधी नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे

व्यापारी की सेवानिवृत्ति को लेकर यहाँ पर एक बहुत अच्छा नाटक प्रस्तुत किया जाएगा कि व्यापारी आखिर रिटायरमेंट कब होगा। महेश सुखरामानी ने कहा कि वापरिया जी सेवानिवृत्ति की संकल्पना राकेश कार्रा और नंद अंबवानी द्वारा रचित है और निखिल .आर. राजपाल द्वारा लिखित है जो बहुत हीं अच्छा कार्यकर्म है। इसमे जय हीरो,अचल शर्मा,जैकी चुग,दृष्टि माखिजा, नंद अम्बवानी कलाकार शामिल है।25 फरवरी को सिंधु यूथ सर्कल, स्टेशन रोड, उल्हासनगर कैम्प नंबर – 3 मे यह कार्यकर्म शाम 7 बजे रखा गया

Exit mobile version