Site icon Bhoomika Bharat News

टैबलेट न लेने और सुरक्षा में चूक पर दो शिक्षक निलंबित

कौशाम्बी:
बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि सिराथू के मुराइन टोला में तैनात प्रधानाध्यापक सैयद सरकार मेंहदी रिजवी को टैबलेट मिला था। 30 जनवरी को वह टैबलेट स्कूल में रखकर वह घर चले गए। इसे ताला तोड़कर चोर उठा ले गए। वहीं कौशाम्बी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कबरहा में तैनात शिक्षक आशुतोष मिश्र निर्देश के बाद भी टैबलेट नहीं ले रहे हैं। बीएसए ने इसकी जानकारी राज्य परियोजना निदेशक को दी। निदेशक के निर्देश के बाद बीएसए ने सोमवार को दोनों को निलंबित कर दिया।

Exit mobile version