Site icon Bhoomika Bharat News

मनमाने तरीके से अंत्येष्ठि स्थल के निर्माण का आरोप

सिद्धार्थनगर बर्डपुर
अजय चौधरी की अगुवाई में ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 11 टोला के दर्जनों ग्रामीणों ने मंगलवार को दौलतपुर में अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में मनमानी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जांच की मांग की है और बीडीओ बर्डपुर को शिकायती पत्र देकर नाराजगी जताई। शिकायती पत्र में कहा है कि मेखडा नाला के पास ग्राम प्रधान, सचिव व रोजगार सेवक आदि द्वारा मनमाने तरीके से अंत्येष्ठि स्थल बनाने की तैयारी चल रही है।अंत्येष्ठि स्थल के निर्माण के लिए अन्य कई उपयुक्त स्थान हैं, बावजूद इसके मनमाने तरीके से कार्य करने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान रामशंकर चौधरी, सफीक अहमद, बृजलाल, उत्तम प्रसाद, राम वृक्ष, रामचंद्र, जगदीश प्रसाद आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Exit mobile version