Site icon Bhoomika Bharat News

जनसुनवाई में 105 आवेदन प्राप्त 4 का मौके पर ही निराकरण

मंडला कलेक्टर डॉ सलोनी सिडाना ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में 105 आवेदकों ने प्रस्तुत किये कलेक्टर ने लोगो की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदन का समय सीमा में निराकरण करने की निर्देश दिए चार आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया जनसुनवाई मे जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कूमट अपर कलेक्टर राजेंद्र कुमार सिंह एस डी एम सोनल सिडाम सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपास्तित रहे

3 आवेदकों को मिली आर्थिक सहायता

जनसुनवाई में पहुंचे 3 आवेदकों को कलेक्टर डॉ सलोनी सिडाना ने रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जानकारी के अनुसार हनुमान जी वार्ड महाराजपुर निवासी सौम्या प्रजापति ने आवेदन दे कर अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की आवेदनों के परीक्षण के उपरांत कलेक्टर डॉ सलोनी सिडाना ने रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से तीनो आवेदको को 5 5 हजार रूपए की सहायता तत्काल उपलब्ध कराई

निरंजन को मिले आवश्यक दस्तावेज गवारा निवासी निरंजन जंधेल ने आवेदन देते हुए कलेक्टर को बताया कि पशुधन की मृत्यु होने का दावा विद्युत मंडल में निलंबित है जिसके लिए  पशु चिकित्सा विभाग से दस्तवेजो की आवश्यकता है कलेक्टर के निर्देश पर संबंधित को मौके पर  आवश्यक दस्तावेज प्रदान किए गए जिससे उसके दवा का निवारण संभव हो सकेगा आज संपन्न हुई जनसुनवाई में स्वामी सीताराम वार्ड निवासी फूलवती बैरागी ने आधार कार्ड बनवाने के संबंध ग्राम भंवरदा के समस्त ग्राम वासियों ने खेल मैदान से अतिक्रमण हटाने के संबंध ग्राम विनय का निवासी राजेश रजक खपत अधिक बिजली बिल आने के संबंध में आवेदन दिए साथ ही जनसुनवाई में अनेक अलग अलग विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत के

Exit mobile version