Site icon Bhoomika Bharat News

जटवाड़ा के राजकीय स्कूल में 27 छात्राओं को वितरित की साइकिलें

रिपोर्टर अक्षय शर्मा
सूरौठ-

गांव जटवाड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में मंगलवार को साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर नवी कक्षा में अध्ययनरत विद्यालय की 27 छात्राओं को राज्य सरकार की ओर से भेजी गई साइकिलें वितरित की गई। स्कूल के प्रधानाचार्य राधेश्याम सरसेनिया एवं वरिष्ठ अध्यापक हितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से नवीं कक्षा में अध्यनरत छात्राओं को साइकिलें भेजी गई हैं जिनका ग्रामीणों की उपस्थिति में छात्राओं को वितरण किया गया। इस अवसर पर एसडीएमसी सदस्य कल्याण सिंह डागुर, विजेंद्र सिंह, रुस्तम खान, मानसिंह डागुर आदि लोग विशेष रूप से मौजूद रहे। राज्य सरकार की ओर से निशुल्क साइकिलें मिलने पर छात्राएं प्रसन्न हो गई।

Exit mobile version