
जैसलमेर, 20 फरवरी। जिला कलेक्टर प्रतापसिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को डीओआईटी वीसी कक्ष में मरू महोत्सव 2024 की अंतिम तैयारियों की समीक्षा के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला कलेक्टर सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी जिन्हें मरू महोत्सव के सफल आयोजन के सम्बन्ध में विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई है वे उन जिम्मेदारियों को तत्परता से निर्वहन करें और कार्यक्रम का सफल आयोजन करना सुनिश्चित करावें।उन्होंने कहा कि मरू महोत्सव से जैसलमेर पर्यटन को एक वृहद आयाम मिला है इसकी भव्यता ही इसकी पहचान है सभी अधिकारी राजस्थानी लोक संस्कृति के इस महोत्सव में अपनी सफल भागीदारी सुनिश्चित करें और अपने उत्तरदायित्वों का समय पर निर्वहन करें।
जिला कलेक्टर सिंह ने बैठक के दौरान सभी कार्यक्रमों के प्रभारी अधिकारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों से उन्हें दिये गये दायित्वों की बिन्दुवार समीक्षा की और निर्देशित किया कि सभी तैयारियों को समय से पूर्व अंतिम रूप दिया जाना सुनिश्चित करावें उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने कार्यक्रम से सम्बन्धित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समन्वय में रहे और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करावें।
बैठक मंे अतिरिक्त जिला कलेक्टर परसाराम,उपखंड अधिकारी हनुमान सिंह,तहसीलदार देशलाराम,नगर परिषद आयुक्त लजपाल सिंह,पर्यटन अधिकारी खेमेन्द्र जाम,डिस्कॉम एसई जेआर गर्ग,पीएचईडी एसई जेराराम,सीएमएचओ बीएल बुनकर, विकास अधिकारी सुरेश कविया,महिला अधिकारिता विभाग के डीडी अशोक गोयल सहित सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे वहीं पोकरण से सम्बन्धित अधिकारी वीसी के माध्यम से जु
