Site icon Bhoomika Bharat News

गैस सिलेंडर लिंकेज से घर में लगी आग

आग लगने से घर का सारा सामान जल कर हुआ खाक खाने तक का राशन तक नहीं बचा नगर पंचायत धात के देवरी गांव में रमेश पाल पुत्र राम कुमार पाल की पत्नी ऊषा देवी शाम को अपने मायके देवी जी की पूजा के लिए चली गई । उसकी बेटी सोनी पाल घर आई हुई थी।जो रात में अपने बच्चों को दवा पिलाने के लिए पानी गर्म करने गई । उसने जैसे ही गैस आन करके आग लगाई गैस पहले से लिकिज होने कि वजह से आग तेजी से जली सोनी झुलस गई वह बाहर कि तरफ भागी लेकिन बगल में लकड़ी रखी होने के कारण आग लकड़ी में पकड़ लिया।जब तक वह शोर मचाते आग भंयकर रूप ले चुकी थी।शोर मचाने से गांव के लोग इकट्ठा हुए बाल्टी डिब्बा में पानी लेकर दौड़े समरसेबल भी चलाएं गऐ।फायर ब्रिगेड भी बुलाया गया।जब फायर ब्रिगेड कि गाड़ी पहुंची तब गांव के लोग आग पर काबू पा लिया था। लेकिन रमेश पाल के घर का सारा सामान लकड़ी कपडा बर्तन राशन चारपाई सब जलकर राख हो गया था घर में बंधी चार बकरियां भी जल कर मर गई। रमेश पाल ने बताया कि मेरे घर का सारा सामान जल कर राख हो गया हम क्या खाएंगे और क्या पहनेंगे कुछ समझ में नहीं आ रहा है।

Exit mobile version