Site icon Bhoomika Bharat News

कोतवाली पुलिस द्वारा दूसरे दिन भी जारी रहा स्टंटबाज बाईकर्स एंव यातायात नियमो का उलघन करने वालो के ऊपर,

रिपोर्टर- गुलाब यादव

जशपुर।पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह (IPS) का जशपुर, पद भार ग्रहण करने बाद उनके निर्देश पर आज दूसरे दिन भी कोतवाली प्रभारी रविशंकर तिवारी अपने जवानों के साथ स्पीड बाईक चालक, तीन सवारी, बिना लाइसेंस वाले बाईक चालको, जो यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ आज 19-02-2024 को शहर के गौरव पथ, भागलपुर रोड में कार्यवाही करते नजर आए। इनके इस कार्यवाही से शहर वासी द्वारा सराहनीय कार्यवाही कहा जा रहा है। यातायात नियमो के उलघन करने वालो के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही पर शहर वासी खुश नजर आते दिखे।
पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के जशपुर आते ही उनके निर्देशन में सड़क दुर्घटना को रोकने हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

अपील –पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह (IPS) अपील की है कि परिजन अपने बच्चों को निर्धारित उम्र एवं ड्राईविंग लायसेंस के बगैर वाहन चलाने न दे, शराब के नशे, ओव्हर स्पीड न चलाये, तीन सवारी न चले, यातायात नियमो का पालन करे।

Exit mobile version