Site icon Bhoomika Bharat News

चामुंडा माता की मूर्ति चोरी के आरोपी राजसमंद से गिरफ्तार


जोधपुर
मंडोर उद्यान प्राचीन दुर्ग में स्थित चौथी शताब्दी के चामुंडा माता मंदिर की मूर्ति चुराने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जोधपुर ईस्ट पुलिस ने 70 घंटे में 400 सीसीटीवी खंगाल कर मूर्ति चोर को राजसमंद से पकड़ा।

आरोपी से चोरी की हुई मूर्ति राजसमंद के गोविंदगढ़ पुलिस थाना अमेट जिला के गांव गुगली से बरामद की। आरोपी महेन्द्र सिंह (49) पुत्र अर्जुन सिंह व शोभसिंह ( 44) पुत्र केशरसिंह को पकड़ा।

मंदिर से चुरा ले गए थे मूर्ति।

बता दें कि 17 फरवरी को मंडोर प्राचीन दुर्ग स्थित इस मंदिर से मूर्ति चोरी हो गई थी। मंदिर में नियमित पूजा करने वाले क्षेत्र के निवासी भगवत सिंह देवड़ा ने मंडोर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। इधर, गुस्साए क्षेत्रवासियों ने मंडोर में प्रदर्शन किया और मंडोर उद्यान के दरवाजे बंद करवा दिए।

चामुंडा माता की मूर्ति।

17 को सूचना मिलने के बाद कमिश्नर राजेन्द्र सिंह के निर्देश पर एडीसीपी नाजिम अली, एसीपी मंडोर पीयूष कविया के सुपरविजन में मंडोर थानाधिकारी विक्रम सिंह चारण के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने 400 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने वीडियो क्लिप तैयार कर गहनता से जांच की इसके बाद आरोपियों तक टीम पहुंची।

Exit mobile version