
यह भी अवगत कराना है कि उक्त परिणाम की अधिकृति सूचना हेतु मात्र श्रम विभाग से सम्पर्क किया जाये, किसी अन्य प्रकार से प्राप्त सूचना पर उसकी पुष्टि विभाग में आकर अवश्य कर ली जाये । उक्त के अतिरिक्त यह भी अवगत कराना है कि सेरेमिक टाइल्स, आयरन बेन्डिग, प्लास्टरिंग, तथा बिल्डिग फ्रेम वर्क के लिए दक्ष एवं कुशल श्रमिकों को पुनः सेवायोजित कराये जाने हेतु फरवरी 2024 के अन्त में दक्षता परीक्षण कराया जा रहा है। ऐसे इच्छुक व्यक्ति, जो उक्त कार्यों में तीन साल का अनुभव रखते हों और इजराइल में काम करने के इच्छुक हों, वह अपना पंजीयन शीघ्र ही स्थानीय श्रम कार्यालय, 17 बी० द्वारिकापुरी मथुरा में आकर करा लें । परीक्षण की तिथि एवं स्थान बाद में अवगत कराया जायेगा ।
राजकुमार गुप्ता
जिला संवाददाता मथुरा
