Site icon Bhoomika Bharat News

झोलाछाप का इंजेक्शन लगने से किशोरी की मौत

झोलाछाप का इंजेक्शन लगने से किशोरी की मौत

गढ़ाकोटा

रहली। जूना में झोलाछाप डॉक्टर का इंजेक्शन लगने से किशोरी की मौत हो गई।
दीक्षा पिता हरिकिशुन कुर्मी 15 वर्ष शनिवार शाम स्कूल से आकर बीमार हो गई तो परिवार जनों ने ग्राम के ही झोलाछाप डॉक्टर अजय राय को इलाज के लिए घर बुलाया, तो डॉक्टर ने किशोरी को इंजेक्शन लगाया तो किशोरी के मुंह से झाग निकलने लगा, परिजन किशोरी को तत्काल सागर में निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां निजी चिकित्सक ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर पुलिस थाने पहुंचे जहां से शव को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस थाने में मर्ग कायम हुआ है।

Exit mobile version