Site icon Bhoomika Bharat News

कमलनाथ के बीजेपी में जाने पर ‘ब्रेक’, भाजपा में नहीं जा रहे कमल नाथ और नकुल नाथ, सज्‍जन सिंह वर्मा ने साफ की तस्‍वीर

 

मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कमल नाथ और नकुल नाथ के भाजपा में जाने की अटकलों पर विराम लग गया है। कमल नाथ के करीबी नेता और पूर्व मंत्री सज्‍जन सिंह वर्मा का कहना है कि कमल नाथ और नकुल नाथ भाजपा में नही जा रहे ?

दिल्‍ली में मीडिया से चर्चा में सज्‍जन सिंह वर्मा ने कहा कि कमल नाथ सभी पदों पर रह चुके हैं। उनके भाजपा में जाने जैसी कोई बात ही नहीं थी। वहीं नकुल नाथ को लेकर उन्‍होंने कहा कि नकुल नाथ भी भाजपा में नहीं जा रहे हैं, वे कांग्रेस के टिकट पर छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

दो दिन से दिल्‍ली में हैं कमल नाथ

बता दे कि कमल नाथ पिछले दो दिन से दिल्‍ली में डेरा जमाए हुए है। आज उन्‍होंने कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक भी। साथ ही चर्चा है कि वे आज मीडिया से चर्चा भी कर सकते हैं।

Exit mobile version